Gurugram: सिविल डिफेंस में शामिल होने के लिए डीसी ने युवाओं से की अपील, ऐसे करें अप्लाई
14 मई को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सिविल डिफेंस में शामिल होने वाले युवाओं को बुलाया गया है। उनको आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा आपदा के दौरान लोगों की मदद कैसे करें,इसके बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Gurugram News Network – भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भी शहर के युवाओं से सिविल डिफेंस में शामिल होने की अपील की है। सिविल डिफेंस टीम में शामिल होकर कम्युनिटी सर्विस में योगदान देने की अपील की। सिविल डिफेंस संगठन सभी जिम्मेदार और प्रतिबद्ध नागरिकों से आह्वान करता है कि वे आगे आएं और ज़रूरत के समय शहर की सेवा करें।
14 मई को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सिविल डिफेंस में शामिल होने वाले युवाओं को बुलाया गया है। उनको आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा आपदा के दौरान लोगों की मदद कैसे करें,इसके बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। किसी भी आपदा स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स की भर्ती करने का फैसला लिया। बता दे कि अभी गुरुग्राम में सिर्फ 300 की सिविल डिफेंस के वालंटियर्स है। इसकी संख्या बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने अपील की है।
बता दे कि चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बीते सप्ताह सिविल डिफेंस में लोगों को शामिल करने के लिए अपील की है। अपील करने पर उम्मीदों से परे पांच हजार से अधिक स्टूडेंट्स, युवा, महिलाएं, कर्मचारी, अधिकारी और कई राजनीतिक दलों के नेता और उनके समर्थक पहुंच गए। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से टैगोर का परिसर गूंज उठा था। भीड़ को देखकर यूटी प्रशासन के अधिकारियों के लिए भी स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।
भीड़ काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तक को बुलाना पड़ा। यूटी उपायुक्त निशांत यादव भी भीड़ को संभालने में जुटे हुए थे। वॉलटियर्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से भी युवा पहुंच गए थे।











