Haryana News

Dahlias Project: हरियाणा के गुरुग्राम में बनने जा रहे बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट, इतनी होगी एक अपार्टमेंट की कीमत

Advertisement
Advertisement


Dahlias Project: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इंजीनियरिंग का एक आश्चर्यजनक उदाहरण है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जोकि एफिल टावर से भी 3 गुना ऊंची है। बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर हैं, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। लेवल 8 तक और लेवल 38-39 में अरमानी होटल दुबई है। लेवल 9 से 16 में शानदार एक और दो बेडरूम वाले अरमानी रेजिडेंट हैं। लेवल 45 से 108 पर एक, दो, तीन और चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि गुरुग्राम में बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट बनने जा रहे हैं। n

गुरुग्राम में बनेगें दुबई से महंगे फ्लैट्स

दुबई की एक हाउसिंग वेबसाइट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा में 1 BHK फ्लैट की कीमत AED 1,600,00 (करीब ₹3.73 करोड़) है, 2 BHK AED 2,500,000 (करीब ₹5.83 करोड़) और 3 BHK AED 6,000,000 (करीब ₹14 करोड़) है। वहीं भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) जल्द ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपना सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘DLF The Dahlias’ लॉन्च करने जा रही है। डीएलएफ द डहलियास सेक्टर 54 गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम प्रोजेक्ट 17 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 29 मंजिला टावर शामिल होंगे, जिनमें 400 सुपर-लग्जरी रेजिडेंस होंगे। n

Advertisement

इतनी होगी एक अपार्टमेंट की औसत कीमत (Dahlias Project)

द डहेलियाज में सुपर-लग्जरी रेजिडेंस की शुरुआती कीमत 80,000 रुपए प्रति वर्ग फुट होगी। प्रॉपइक्विटी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट की औसत कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये होगी। हालांकि, बुर्ज खलीफा में दुनिया के सबसे बेहतरीन और इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं से लैस घर भी हैं। बुर्ज खलीफा में 21,000 वर्ग फीट में फैला सबसे बड़ा पेंटहाउस है, जिसकी कीमत लगभग AED 102,000,000 (करीब 2 अरब रुपये) है। n

Dahlias Project

n ये भी पढ़ें: आज पौष पूर्णिमा पर कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्यौरा

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!