Crime News : युवक को ऑफिस में कैद कर बनाया अश्लील वीडियो, मारपीट कर वसूले पैसे
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ बेहद गंदी व अश्लील हरकतें कीं।

Crime News : हरियाणा के पटौदी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ दबंगों ने एक 33 वर्षीय युवक को रास्ते से उठाकर बंधक बना लिया और न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि अश्लील हरकतें कर उसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने पीड़ित को बदनाम करने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 19 का रहने वाला रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुँचा, पहले से घात लगाकर बैठे सोनू, तेजू और उनके दो अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे जबरन पास के एक ऑफिस में ले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ बेहद गंदी व अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान एक आरोपी पूरे कृत्य का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ित की जेब से 5000 रुपये छीन लिए और 5000 रुपये और मंगवाने का दबाव बनाया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने अपनी माँ को फोन किया, जिसके बाद डिजिटल माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए।
पीड़ित की माँ जब मौके पर पहुँची, तब जाकर आरोपियों ने उसे छोड़ा। भागते समय उन्होंने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस द्वारा करवाए गए मेडिकल टेस्ट में युवक के चेहरे, गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटों और सूजन की पुष्टि हुई है।
पटौदी थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (115, 127, 296, 308, 351 और 3) के तहत सोनू और तेजू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।