Crime News: कपड़ों की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

अनुराग मिश्रा ने बताया कि तुसिता क्लोदिंग कंपनी में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को रात 10 बजे उन्होंने दुकान के तीनों शटरों पर ताला लगाकर जांच की थी और फिर अपने घर चले गए थे ।

Crime News : गुरुग्राम के शांति नगर में स्थित एक कपड़ों की दुकान में 2-3 सितंबर की रात चोरों ने सेंधमारी करने की कोशिश की। चोर दुकान का शटर तो उखाड़ने में कामयाब हो गए, लेकिन अंदर लगे मजबूत शीशे को नहीं तोड़ पाए, जिससे चोरी की बड़ी वारदात टल गई ।

2 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से 3 सितंबर, 2025 की सुबह 9:30 बजे के बीच हुई । दुकान के स्टोर मैनेजर अनुराग मिश्रा ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।

अनुराग मिश्रा ने बताया कि तुसिता क्लोदिंग कंपनी में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को रात 10 बजे उन्होंने दुकान के तीनों शटरों पर ताला लगाकर जांच की थी और फिर अपने घर चले गए थे । अगले दिन 3 सितंबर को सुबह 9:30 बजे उनके मालिक को मकान मालिक का फोन आया कि दुकान का बड़ा शटर उखड़ा हुआ है ।

मौके पर पहुंचने पर अनुराग ने देखा कि शटर उखाड़ा गया था, लेकिन चोर दुकान के अंदर नहीं घुस पाए थे, क्योंकि अंदर एक मजबूत शीशा लगा हुआ था । चोरों ने पत्थरों से शीशे को तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए । शटर के अलावा दुकान में कोई और नुकसान नहीं हुआ ।

पुलिस ने अनुराग मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रविंदर को सौंपी गई है ।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button