Gurugram में कोरोना की दस्तक, दो मरीजों में कोविड की हुई पुष्टि

बुजुर्ग को भी बुखार के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों में बुखार प्रमुख लक्षण था, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच करवाई।

Gurugram News Network – स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम में दो मरीजों के कोविड से संक्रमित होने की पुष्टि की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। संक्रमित होने वालों में एक 31 वर्षीय महिला और एक 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से यात्रा करके लौटी है। उन्हें बुखार और कोविड के लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को बुखार नहीं टूट रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजें थे। सैंपल रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। सेक्टर 70 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई हालिया यात्रा इतिहास नहीं मिला है।

बुजुर्ग को भी बुखार के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों में बुखार प्रमुख लक्षण था, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच करवाई।

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में दोनों मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि संक्रमण फैले नहीं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤