शहर

पहलवान बनने व्यायामशाला पहुंचा कोबरा!

Gurugram News Network- दौलताबाद व्यायामशाला में मंगलवार सुबह एक सांप आ गया। यहां  प्रैक्टिस कर रहे पहलवान भी इस काले सांप को देखकर डर गए। पहलवानों ने इसे व्यायामशाला से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप उनसे बच कर व्यायामशाला में बने एक स्टोर रूम में घुसकर सामान के पीछे छिप गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुचे वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास ने सांप को पकड़कर अरावली में छोड़ दिया है।
 
अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें दौलताबाद से फोन आया था। फोन करने वालों ने बताया कि दौलताबाद में बनी व्यायामशाला में काला सांप आ गया है। इसे देखकर यहां प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप एक स्टोर रूम में घुस गया। स्टोर रूम में व्यायामशाला की देखरेख करने वाले रहते हैं। इस सांप से उन्हें खतरा हो सकता है। इस पर अनिल मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद सांप को काबू किया। उन्होंने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का सांप है और यह जहरीले सांपों में से एक है। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है सांप अपने शिकार के पीछे व्यायामशाला में पहुंच गया। पहलवानों ने जब सांप को भगाने का प्रयास किया तो वह बचने के लिए स्टोर रूम में घुस गया।  

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker