Chief Minister नायब सिंह सैनी ने न्यू गुरुग्राम में ​श्मशान घाट (Cremation Ground) निर्माण की कि बड़ी घोषणा

विकसित बादशाहपुर महारैली में मुख्यमंत्री ने की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं

Cremation Ground : हरियाणा के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र इस विकास यात्रा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जहां किए गए वादों को योजनाओं और कार्यों के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार किया गया है।

Chief Minister रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव काकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आबंटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की, जबकि हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के समन्वय से यह आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2709 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। मुख्यमंत्री के गुरुग्राम आगमन पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनका स्वागत किया।

Chief Minister

बादशाहपुर बना विकास की नई पहचान: 11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति, 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदली तस्वीर

Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो क्षेत्र कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे, आज वही विकास की नई मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त साधन माना है। बादशाहपुर हलके के विकास को गति देने के लिए बीते साढ़े 11 वर्षों में कुल 81 सीएम अनाउंसमेंट की गईं, जिनमें से 60 पूरी हो चुकी हैं और 8 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बादशाहपुर क्षेत्र में 15,166 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लागू की गईं। इसके विपरीत, पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में यहां केवल 967 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंतर वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Chief Minister नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयाम मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फारूखनगर–गुरुग्राम मार्ग को लगभग 365 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन किया जाएगा, जिसमें चंदू बाईपास का निर्माण भी शामिल है। इसी प्रकार गांव बुढ़ेड़ा में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी संभव होगा, सड़कों को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव टिकली में महाग्राम योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे टिकली, हसनपुर, सकतपुर, गैरतपुर और अकलीमपुर गांवों में स्वच्छ पेयजल एवं सीवरेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 90 से 95 में भूमि उपलब्ध होने पर “श्मशान घाट” (Cremation Ground) का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और फर्रूखनगर में भूमि उपलब्धता के आधार पर फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 28.17 किलोमीटर लंबाई की 13 सड़कों तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा 84.86 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 41.57 करोड़ रुपये की लागत से 21.3 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गांवों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अंत में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button