Chanakya Niti: हमेशा इन जगहों पर रहे चुप, भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, नहीं तो टूट पड़ेगा मुसीबतों का पहाड़

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी नीतियों के बारे में बताया है जिनका पालन कर बड़ी से बड़ी मुसीबत से आसानी से बचा जा सकता है। चाणक्य को दुनिया का सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष माना जाता था। अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी। इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा। 

nn

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको अपना मुंह भूलकर भी नहीं खोलना चाहिए। जब आप इन जगहों पर अपना मुंह खोलते हैं तो आप बड़ी मुसीबतों में पड़ सकते है। तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

nn

जब कोई खुद की तारीफ करे
nआचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उस जगह पर हमेशा चुप रहना चाहिए जहां पर कोई खुद अपनी तारीफ कर रहा हो. जब कोई भी व्यक्ति अपनी तारीफ कर रहा हो और आप उस समय अपना मुंह खोलते हैं तो ऐसे में कई बार सामने वाले को अपमानित भी महसूस हो सकता है। 

nn

दूसरों के झगड़े में
nचाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी उस जगह पर अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए और न ही अपनी राय देनी चाहिए जहां पर दो अन्य लोगों के बीच झगड़ा चल रहा हो। जब आप दूसरों के बीच अपनी राय देते है तो उनकी लड़ाई आपसे भी हो सकती है। जितना हो सके आपको इस तरह की किसी भी जगह पर चुप रहने की कोशिश करनी चाहिए। 

nn

जब कोई परेशानियों के बारे में बता रहा हो
nआपको उस जगह पर हर कीमत पर चुप रहना चाहिए जहां पर कोई व्यक्ति आपसे अपनी परेशानियों को शेयर कर रहा हो. इस तरह की जगहों पर आपको जितना हो सके चुप रहना चाहिए और सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। 

nn

जब जानकारी पूरी न हो
nआचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उस जगह पर हमेशा चुप रहना चाहिए जहां पर किसी ऐसे मुद्दे पर बात हो रही हो जिसके बारे में आपको संपूर्ण जानकारी न हो. जब आप अधूरी जानकारी के साथ किसी मुद्दे पर अपना मुंह खोलते है तो लोग आपका मजाक बनाना भी शुरू कर देते हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!