Haryana News

Champions Trophy 2025: किंग कोहली के शतक के साथ भारत जीता, हार के बाद पाकिस्तान लगभग टूर्नामेंट बाहर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का बदला ले लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। वहीं भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर किंग कोहली के शतक के साथ टारगेट हासिल कर लिया।

nn

भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी को 1-1 विकेट मिला।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!