Temple Thief : भगवान के घर में डाका! गुरुग्राम के मंदिर में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV में लाइव कैद हुई चोरी

शिकोहपुर गांव के मंदिर का दानपात्र कटर से काटा; सुराग तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मैदान में उतरी

Temple Thief : साइबर सिटी गुरुग्राम में अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून के साथ-साथ भगवान का भी डर नहीं रहा। ताजा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-78 स्थित शिकोहपुर गांव का है, जहाँ एक मंदिर को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। चोरी की यह पूरी सनसनीखेज वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में लाइव कैद हो गई है।


सुबह जब खुली आंख, तो उड़ गए होश : Temple Thief

रोजाना की तरह बुधवार सुबह जब मंदिर प्रबंधन के सदस्य और सेवादार पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहाँ का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर का मुख्य दानपात्र पूरी तरह से टूटा हुआ था और आसपास का सामान बिखरा पड़ा था। दानपात्र से सारा कैश गायब था। मंदिर प्रबंधन ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।


CCTV में कैद हुआ चोरों का ‘दुस्साहस’ : Temple Thief

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो हैरान करने वाला नजारा सामने आया। फुटेज में दो चोर बेहद बेखौफ अंदाज में मंदिर परिसर के भीतर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में कटर और कुछ भारी औजार थे, जिनकी मदद से उन्होंने बेहद शातिर तरीके से दानपात्र को काटा, सारा कैश निकाला और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए।


डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा :Temple Thief

हाईप्रोफाइल इलाके में हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ते मंदिर के आसपास के रास्तों और खेतों में चोरों के पदचिह्नों व गंध को ट्रैक करने में जुटे हैं। इसके साथ ही, पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दानपात्र और आसपास के हिस्सों से फिंगरप्रिंट्स के नमूने एकत्र किए हैं।

जल्द सलाखों के पीछे होंगे चोर-पुलिस :Temple Thief
मंदिर प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों के हुलिए और उनके आने-जाने के रूट के कुछ बेहद अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और दावा है कि जल्द ही दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button