Cannibal : गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी का ‘नरभक्षी’ पड़ोसी: झगड़े में चबा गया जिंदा इंसान का अंगूठा

होली के जश्न के बीच वहशी बना आरोपी, घर में घुसकर पीड़ित की हड्डी तक चबा डाली, मांस के साथ उखाड़ दिया नाखून

Cannibal : साइबर सिटी गुरुग्राम की एक आलीशान निजी सोसाइटी उस वक्त दहल गई, जब एक मामूली विवाद ने रूह कंपा देने वाली दरिंदगी का रूप ले लिया। सेक्टर-54 स्थित रिहायशी परिसर में रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही पड़ोसी के हाथ का अंगूठा दांतों से काटकर अलग करने की कोशिश की। इस हमले में पीड़ित की हड्डी तक चकनाचूर हो गई है।

Sector 53 Police Station


खून का प्यासा बना नरभक्षी पड़ोसी: घर में घुसकर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना किसी डरावनी फिल्म के मंजर जैसी थी। आरोपी नरभक्षी पड़ोसी, जो सोसाइटी की पहली मंजिल पर रहता है, उसका विवाद चौथी मंजिल के निवासी पीडित से हुआ था। विवाद की शुरुआत फोन पर गाली-गलौज से हुई, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह आपा खोकर पीडित के फ्लैट पर जा धमका।

जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी नरभक्षी पड़ोसी ने आव देखा न ताव और सीधे पीडित पर झपट्टा मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीडित के दाहिने हाथ के अंगूठे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और उसे इतनी बेरहमी से काटा कि मांस के लोथड़े बाहर आ गए और नाखून जड़ से उखड़ गया।

हड्डी के हुए टुकड़े, दहल गया परिवार हमले के दौरान पीडित के घर में मौजूद बच्चे और महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। फर्श पर चारों तरफ खून फैल गया। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दांतों का प्रहार इतना शक्तिशाली था कि अंगूठे की अंदरूनी हड्डी के कई टुकड़े हो गए हैं। पीडित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत देख तुरंत सर्जरी की सलाह दी है।

दहशत में पीड़ित परिवार, पुलिस ने दबोचा पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस ‘नरभक्षी’ हमले के बाद भी आरोपी के परिवार की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। बताया गया कि आरोपी का भाई भी पीडित के घर पहुँचा और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की।

गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-53 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पॉश सोसाइटी के लोग इस बात से हैरान हैं कि पढ़ा-लिखा और सभ्य दिखने वाला पड़ोसी आखिर इतना हिंसक कैसे हो सकता है कि वह इंसान का मांस तक चबाने लगे।


Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button