Bulldozer Action : गांव सधराणा में 5 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना सेक्टर-10ए की टीम सुरक्षा के लिए तैनात रही।Demolition Drive

Bulldozer Action :  गुरुग्राम में अवैध कॉलोनाइजर्स और नियमों के खिलाफ निर्माण करने वालों पर जिला योजनाकार विभाग (इन्फोर्समेंट) का हंटर चला है। बुधवार को विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में गांव सधराणा और सेक्टर-89 स्थित एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

पहली बड़ी कार्रवाई गांव सधराणा के राजस्व क्षेत्र में की गई, जहाँ करीब 5 एकड़ भूमि पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की सहायता से यहाँ बनी 12 डीपीसी (DPC), 3 चारदीवारी और 2 निर्माणाधीन ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, अवैध कॉलोनी में बिछाए गए कच्चे रास्तों के नेटवर्क को भी उखाड़ फेंका गया।

दूसरी कार्रवाई सेक्टर-89 स्थित ‘ट्यूलिप ऐस’ (Tulip Ace) ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में हुई। यहाँ CM विंडो पर मिली एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने आंतरिक सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए कार पार्किंग शेड को गिरा दिया। यह शेड नियमों को ताक पर रखकर सोसाइटी की मुख्य सड़क पर कब्जा करके बनाया गया था।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना सेक्टर-10ए की टीम सुरक्षा के लिए तैनात रही।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button