Haryana News: हरियाणा में देवर ने भाभी का काटा गला, ये बड़ी वजह आई सामने
हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार की देर रात जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। महिला की लाश लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़ी मिली है।

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार की देर रात जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। महिला की लाश लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़ी मिली है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देवर ने अपनी भाभी तेजधार हथियार से वार किया था और गर्दन और सिर गंभीर चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला डबवाली खंड के ढाणी का है। यहां मनफूल सिंह की ढाणी में संजय और गुरमेश रहते हैं। गुरमेश का अपनी पत्नी राममूर्ति से पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते गुरमेश अपने 2 बेटों के साथ अपने छोटे भाई संजय के साथ ढाणी में रह रहा था। जबकि, राममूर्ति अकेली ही रह रही थी। वहीं पति-पत्नी के बीच जमीनी विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा था।
तेजधार हथियार से किया वार
पुलिस की मानें, तो सोमवार रात करीब 9 बजे राममूर्ति अपने कमरे में आई थी। तभी उसके देवर संजय ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन और सिर पर वार कर दिए थे। गंभीर चोटों के कारण राममूर्ति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।











