भाजपा ने मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट वापस ली,दोबारा जारी होगी नई सूची

Gurugram News Network – निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार दोपहर को भाजपा हरियाणा ने 9 नगर निगमों में BJP के मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल हो गई। जिनमें हिसार, पानीपत, गुरुग्राम और रोहतक के मेयर उम्मीदवारों के भी नाम हैं। भाजपा के ही नेताओं ने यह लिस्ट शेयर की। यह लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के हवाले से जारी होने की बात कही गई। इसमें किसी के न तो साइन हैं और न ही पार्टी की मुहर लगी है। 

nn

n

bjp listn
n

n

nn

वहीं  भाजपा ने दोपहर को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नौ जिले मेयर प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली लिस्ट को पोस्ट किया गया। उसके बाद उम्मीदवारों को बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। वहीं गुरुग्राम की बात करें तो भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भी टिकट मिलने पर मेयर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी। वहीं मेयर ने प्रत्याशी ने भी खुशी जाहिर करते हुए र्शीष नेतृत्व का धन्यवाद भी किया। 

nn

n

kamal yadavn
n

n

nn

 

nn

लिस्ट वायरल होने के 30 मिनट बाद भाजपा नेताओं ने खुद ही इसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया।  इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष  मोहन लाल बड़ौली ने भी सफाई दी कि लिस्ट सही नहीं है। इसे दोबारा जारी किया जाएगा। वहीं लिस्ट सामने आते ही कई जगह जश्न तक शुरू हो गया था।  

nn

n

usha priyadarshin
n

n

nn

 

nn

उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट के अनुसार  हिसार से भाजपा ने प्रवीन पोपली को टिकट दिया है। पानीपत में कोमल सैनी, अंबाला में सैलजा सचदेवा और रोहतक में रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनीपत राजीव जैन को टिकट दिया गया है। करनाल में रेणु बाला गुप्ता को पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वह पिछली बार भी मेयर का चुनाव जीतीं थी। इसके अलावा गुरुग्राम से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को उम्मीदवार बताया गया है।  हालांकि मानेसर नगर निगम के मेयर का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

nn

 

nn

bjp list

nn

 

nn

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि पार्टी की ओर से जारी सूची का पता लगाया जा रहा है कि कहां से जारी हुई है। अभी सूची को सही न मानें। थोड़ी देर में सब चीजें क्लियर कर दोबारा से सूची जारी की जाएगी।  

nn

 

nn

हरियाणा भाजपा के IT सेल के प्रमुख अरुण यादव की तरफ से व्हाट्सऐप पर मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट डाली गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस मैसेज को डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा- जल्द ही दोबारा लिस्ट डाली जाएगी।  

nBJP ने निकाय चुनावों को लेकर नई दिल्ली में बैठकें कर उम्मीदवारों का पैनल बनाकर संभावित लिस्ट तैयार की हुई है। भाजपा ने मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर काफी मंथन किया। मेयर के लिए चुनाव लड़ने वालों की संख्या अधिक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लिस्ट में कुछ बदलाव करने है,जल्द ही उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी होगी। 

Back to top button