BIG News : हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 23 IAS अफसरों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट
प्रशासनिक सर्जरी में कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदले गए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू (1990 बैच): इन्हें अब परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

BIG News : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य के 23 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर के कई दिग्गज अधिकारियों के पोर्टफोलियो में बदलाव किया गया है।

प्रमुख बदलाव: किसे मिली क्या जिम्मेदारी
प्रशासनिक सर्जरी में कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदले गए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू (1990 बैच): इन्हें अब परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

जी अनुपमा (1991 बैच): इनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के साथ-साथ अब नागरिक उड्डयन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार होगा। इन्हें नगर एवं ग्राम आयोजना (Town & Country Planning) और शहरी संपदा विभाग का नया अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

विजयेंद्र कुमार (1995 बैच) अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। पंकज अग्रवाल (2000 बैच): इन्हें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहरी विकास और जिलों में नई नियुक्तियां

सरकार ने मेट्रो और शहरी स्थानीय निकायों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। अशोक कुमार मीणा: इन्हें अब शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। सोनीपत को मिला नया डीसी: जिला प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए नेहा सिंह (2015 बैच) को सोनीपत का नया उपायुक्त (DC) लगाया गया है।

उन्होंने सुशील सारवान की जगह ली है, जिन्हें अब उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साकेत कुमार: इन्हें विकास एवं पंचायत विभाग के साथ सहकारिता विभाग का जिम्मा दिया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश मुख्य सचिव द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये सभी आदेश तुरंत प्रभावी होंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपने नए पदों का कार्यभार संभालें और संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें