BIG News : न्यूनतम मजदूरी में 35% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 15,220 रुपये , कैबिनेट की मंजूरी
चार नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) के लागू होने के बाद वेतन बढ़ाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का फोकस हर वर्ग को अवसर और सुरक्षा प्रदान करने पर है

BIG News : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश के लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा देते हुए न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि की है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाकर 15,220 रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। श्रम मंत्री अनिल विज ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि नई श्रम संहिताओं के बाद हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।श्रम मंत्री अनिल विज के अनुसार सभी श्रेणियों में लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
| श्रमिक श्रेणी | पुराना वेतन (₹) | नया वेतन (₹) | कुल वृद्धि (₹) |
| अकुशल (Unskilled) | 11,274.60 | 15,220.00 | 3,945.40 |
| अर्द्ध-कुशल (Semi-Skilled) | 12,430.18 | 16,780.74 | 4,350.56 |
| कुशल (Skilled) | 13,704.31 | 18,500.81 | 4,796.50 |
| उच्च-कुशल (High-Skilled) | 14,389.52 | 19,425.85 | 5,036.33 |
ऐतिहासिक फैसला:
चार नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) के लागू होने के बाद वेतन बढ़ाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का फोकस हर वर्ग को अवसर और सुरक्षा प्रदान करने पर है। प्रेस वार्ता में सीएम ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और वहां भाजपा की सरकार बनना तय है। सीएम ने बंगाल और पंजाब सरकारों पर आयुष्मान भारत योजना लागू न कर गरीबों को लाभ से वंचित रखने का आरोप लगाया। (BIG News)