BIG News : 200 करोड़ से बदल जाएगी शहर की सूरत, कैबिनेट ने दी रुके हुए कार्यों को हरी झंडी

 शहर में मलबे के निस्तारण (C&D Waste) की क्षमता अब 300 टन से बढ़कर 1200 टन प्रतिदिन हो जाएगी। इसके साथ ही, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा 'लीगेसी वेस्ट' को हटाने के लिए 126 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है।

BIG News : मिलेनियम सिटी के विकास में आ रही बाधाएं अब पूरी तरह दूर हो गई हैं। हरियाणा सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम (MCG) की छह बड़ी परियोजनाओं के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश (Minutes of Meeting) जारी कर दिए हैं, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और सफाई व्यवस्था में नई जान आने वाली है।

 सेक्टर-14 स्थित व्यापार सदन में बन रहे नगर निगम के नए कार्यालय का बजट अब 129.30 करोड़ से बढ़ाकर 184.73 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसमें चिलर सिस्टम और हाई-टेक आईटी नेटवर्किंग जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे नागरिकों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 शहर में मलबे के निस्तारण (C&D Waste) की क्षमता अब 300 टन से बढ़कर 1200 टन प्रतिदिन हो जाएगी। इसके साथ ही, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा ‘लीगेसी वेस्ट’ को हटाने के लिए 126 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है। 14 लाख मीट्रिक टन कचरे के निपटान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं ताकि शहर को कचरे के पहाड़ से मुक्ति मिल सके।

शहर के पॉश इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है। कादीपुर गांव की चौपाल, नरसिंहपुर का श्मशान घाट और राजीव नगर ईस्ट में पेयजल आपूर्ति के लिए नए ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी दी गई है। साथ ही, सफाई एजेंसियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है ताकि सड़कों और नालों की सफाई में कोई बाधा न आए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!