BIG News : : हरियाणा में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, EV चार्जिंग और स्मार्ट मीटर पर खास फोकस

EV चार्जिंग और पारदर्शिता पर जोर आयोग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

BIG News : हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने प्रदेश के 83.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी न करते हुए उन्हें यथावत रखने का फैसला किया है। यह नया टैरिफ 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी होगा।

घाटे के बावजूद नहीं बढ़ा बोझ बिजली वितरण निगमों (UHBVNL और DHBVNL) ने करीब 4,484 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान जताया था, लेकिन अध्यक्ष नंद लाल शर्मा की अध्यक्षता वाले आयोग ने जनसुनवाई के दौरान आए सुझावों को मानते हुए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का निर्णय लिया।

स्मार्ट मीटर और किसानों के लिए खास तोहफा

 जो उपभोक्ता प्रीपेड स्मार्ट मीटर का उपयोग करेंगे, उन्हें फिक्स्ड चार्ज और ऊर्जा शुल्क दोनों पर 5% की छूट दी जाएगी।

किसानों को बिजली की 7.48 रुपये प्रति यूनिट की लागत के मुकाबले मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट ही देने होंगे। सरकार इसके लिए 7,870 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी।  10 BHP तक के ट्यूबवेल कनेक्शन वाले किसान 31 मई 2026 तक अपने लोड में वृद्धि करवा सकेंगे।

EV चार्जिंग और पारदर्शिता पर जोर आयोग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बिजली खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पावर परचेज सेंटर के पुनर्गठन की बात कही गई है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button