Bhojpuri Video: काजल राघवानी को देख मचला निरहुआ का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी गानों को आज दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है जब भी कोई नया भोजपुरी गाना रिलीज होता है तो वह थोड़े ही दिन में इंटरनेट पर धूम मचा देता है। पहले के समय में केवल यूपी और बिहार में ही इन गानों का ज्यादा प्रचालन था लेकिन आज के समय में हर शादी विवाह में ये गाने बजते है।

nn

हाल ही में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नया गाना ‘रह‍िया धीरे-धीरे’ रिलीज हो गया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में निरहुआ के साथ काजल राघवानी नजर आ रही हैं, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स से गाने को खास बना रही हैं।

nn

गाने में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है, खासकर उनकी बाइक पर रोमांटिक सीन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह गाना निरहुआ की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी’ से है। 

nn

इसे यूट्यूब पर ‘डीआरजे रिकॉर्ड्स धुन’ चैनल द्वारा रिलीज किया गया है।इस रोमांटिक गाने को ओम झा ने गाया है, जबकि म्यूजिक भी ओम झा ने ही कंपोज किया है। गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। भोजपुरी सिनेमा के फैंस को निरहुआ और काजल राघवानी की यह जोड़ी खूब भा रही है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button