Haryana News

Bhojpuri Dance : नीलकमल और श्वेता महारा का नया रोमांटिक गाना कमाल का, 3 दिन में मिले 29 लाख व्यूज

)Bhojpuri Dance
ऐसा लगता है कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह ने हिट और सुपरहिट का सुपर फॉर्मूला पकड़ लिया है. दिलचस्प और मजेदार बात यह है कि जहां वह लगातार नए गाने रिलीज करते रहते हैं, वहीं उनका लगभग हर गाना हिट-सुपरहिट होता है. आलम यह है कि फैन्स नीलकमल के गानों का इंतजार करते हैं. इसी कड़ी में उनका नया गाना ‘गाना डीजे पीएस बाजी’ भी जबरदस्त सफलता का स्वाद चख रहा है. इस गाने को पिछले तीन दिनों में यूट्यूब पर 3 मिलियन यानी 30 लाख बार देखा जा चुका है.

यह नया गाना 13 दिसंबर को ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस बार भी नीलकमल सिंह धमाकेदार डांस नंबर लेकर आए हैं. उन्होंने इस गाने को अकेले गाया है, जबकि म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत श्वेता महारा नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विक्की विनायक ने तैयार किया है. सुमित कुमार द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किया गया गाना जब डीजे पे बाजी का म्यूजिक वीडियो भी काफी दिलचस्प है. इसमें नीलकमल सिंह और श्वेता महारा उत्सव और मेले जैसे माहौल में डांस कर रहे हैं. नीलकमल जहां श्वेता के अंदाज और उनके फिगर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह भी कह रहे हैं कि गाना जब डीजे पे बाजी हो, देखी हो रंगबाजी हो.

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!