Gurugram: अफेयर के शक में लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बच्चों के सोने के बाद की हत्या

11 मार्च को नाहरपुर गांव में गेहूं के खेत से कंबल में लिपटा हुआ एक महिला का शव मिला था। कई दिन तक महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था। 31 मार्च को महिला की पहचान रीता निवासी बिहार के रूप में हुई थी। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।

Gurugram News Network – अफेयर के शक में लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को मानेसर थाना और अपराध शाखा मानेसर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। हत्या के बाद आरोपी ने नाहरपुर गांव में गेहूं के खेत से कंबल में लिपेट कर शव को फैंक कर फरार हो गया था। आरोपी महिला के साथ ही रिलेशनशिप में रहता था। किसी अन्य व्यक्ति से महिला के अफेयर होने के शक में आरोपी ने उसकी हत्या की थी।

बता दे कि 11 मार्च को नाहरपुर गांव में गेहूं के खेत से कंबल में लिपटा हुआ एक महिला का शव मिला था। कई दिन तक महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था। 31 मार्च को महिला की पहचान रीता निवासी बिहार के रूप में हुई थी। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वे रीता की शादी 11 साल पहले हुई थी। करीब 5 साल पहले बेटी तथा दामाद गुडग़ांव के गांव नाहरपुर में आकर किराये पर रहने लगे तथा यहीं पर काम करने लगे। इनके बीच मनमुटाव होने पर दामाद उसकी बेटी को छोडक़र चला गया। इसके बाद उसकी बेटी शिवशंकर उर्फ कालीचरण नामक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी।

रीता से उनकी आखरी बार 23 फरवरी को बात हुई थी। उसके बाद बेटी से कोई बात नहीं हुई। जिसके बाद वह अपनी बेटी से मिलने नाहरपुर आ गए। जहां पर पता चला कि कुछ दिन पहले यहां खेतों में एक महिला का शव मिला था। जब उसने शव की फोटो देखी जो मृतका उसकी बेटी रीता की थी। उन्हें शक है कि शिव शंकर उर्फ कालीचरण ने इसकी बेटी की हत्या की है।

मामले में मानेसर थाना पुलिस व मानेसर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त जांच करते हुए आरोपी शिवशंकर शर्मा उर्फ काली चरण को गांव नाहरपुर से काबू कर लिया। आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है और घटना के बाद से ही वह छिपकर रह रहा था।

आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिव शंकर और रीता लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। आरोपी मजदूरी का काम करता था तथा रीता आईएमटी मानेसर में ही एक कंपनी में काम करती थी। आरोपी को रीता के किसी और के साथ संबंध रखने का शक था। जिस कारण उसने 23 फरवरी को उसकी हत्या कर दी तथा रीता के शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button