Bhojpuri Song: होली के त्योहार पर अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ इंटरनेट पर हिट, बार बार देखा जा रहा वीडियो

 Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए अक्षरा सिंह का नया गाना “जोगीरा सा रा रा” अब लोगों का दिल जीत रहा है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है, और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस और टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

nn

nगाने में अक्षरा ने फीमेल वॉइस दी है, जबकि सुगम सिंह ने मेल वॉइस दी है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के. ने तैयार किया है। होली के रंग, मस्ती और धमाल का पूरा स्वाद इस गाने में देखने को मिल रहा है, जो हर किसी को मस्ती में डूबने पर मजबूर कर देता है।

nn

nगाने के निर्देशन का जिम्मा मोहित यादव ने संभाला है और साथ ही विशाल और अक्षरा को डांस सिखाने का काम भी उन्हीं के द्वारा किया गया। गाने की रिलीज के दौरान अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से इसे प्यार देने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, “कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है।”

nn

nn

विशाल आदित्य सिंह, जो पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आए हैं, ने इस अनुभव को शानदार बताया और कहा कि भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अक्षरा के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए बहुत अच्छा रहा, और वह खुश हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!