Slap Happy: गुरुग्राम की ‘थप्पड़बाज महिला’ का हरिद्वार में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बैरिकेडिंग तोड़ने से रोका तो ASI को जड़ा थप्पड़; पुलिस ने दंपति को दबोचा

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान सिंहद्वार पर ट्रैफिक डायवर्जन तोड़ने पर हुआ विवाद, पति ने खुद को बताया सेना का मेजर; कनखल पुलिस ने कार सीज कर दोनों को हिरासत में लिया।

Slap Happy/हरिद्वार
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रही पुलिस के साथ बैरिकेडिंग तोड़ने और मारपीट का मामला सामने आया है। सिंहद्वार के पास बनाए गए ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट पर रोके जाने से नाराज कार सवार दंपति ने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक (ASI) से अभद्रता की और महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस दौरान कार चालक ने अपना नाम रुद्र बताते हुए खुद को सेना में मेजर होने का रौब दिखाया और धमकी दी। सूचना मिलते ही कनखल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची,
दोनों को हिरासत में लिया और उनकी कार सीज कर दी।


डायवर्जन के बावजूद बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश : Slap Happy

जानकारी के मुताबिक,
यह घटना मंगलवार (24 नवंबर) सुबह करीब 10 बजे की है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार में कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया गया था। ट्रैफिक पुलिस के ASI नवनीत त्यागी की ड्यूटी सिंहद्वार पर बैरागी कैंप के लिए बनाए गए डायवर्जन पॉइंट पर थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से गुरुग्राम नंबर की कार (HR 26 GD 4715) वहां पहुंची। पुलिसकर्मी ने कार को निर्धारित मार्ग (बैरागी की तरफ) जाने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि चालक ने नियम तोड़ते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।


सड़क पर हंगामा, धक्का-मुक्की और थप्पड़ : Slap Happy

जब ASI नवनीत त्यागी ने चालक को रोककर शालीनता से समझाने की कोशिश की, तो कार में सवार महिला और चालक भड़क गए और बाहर निकल आए। दोनों ने पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इसी हंगामे के बीच महिला ने ASI को थप्पड़ जड़ दिया, जबकि चालक ने खुद को ‘मेजर रुद्र’ बताते हुए पुलिसकर्मी को परिणाम भुगतने की धमकी दी। विवाद बढ़ता देख महिला के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए।


कार सीज, वीडियो और CCTV फुटेज कब्जे में : Slap Happy
हंगामे की सूचना पर कनखल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया, साथ ही उनकी कार को भी सीज कर दिया गया। पीड़ित ASI नवनीत त्यागी ने कनखल कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सरकारी काम में बाधा डालने, लोक सेवक से मारपीट और धमकाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो साक्ष्य मौजूद होने के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है, और मामले में आगे की जांच व पूछताछ जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤