Lady Don: गुरुग्राम की ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरों के प्लॉट पर करती थी कब्जा, ऐसे हुआ खेल का पर्दाफाश
काटरपुरी में पीड़ित की चारदीवारी और कमरा तोड़कर हथियाई थी जमीन, गाजियाबाद से बनवाए थे नकली कागजात; पालम विहार थाना पुलिस ने सोनीपत की महिला को दबोचा।

Lady Don/गुरुग्राम
साइबर सिटी में फर्जी कागजात तैयार कर दूसरों की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा जमाने और उन्हें आगे बेचने वाली एक शातिर महिला (Lady Don) को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‘लेडी डॉन’ Lady Don के अंदाज में जमीन हथियाने का यह खेल पालम विहार थाना क्षेत्र के काटरपुरी में चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला आरोपी (Lady Don) को गिरफ्तार कर उसके फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया है।
Lady Don : क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2024 को एक पीड़ित व्यक्ति ने थाना पालम विहार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने काटरपुरी में दीपचंद नामक व्यक्ति से जमीन के दो प्लॉट खरीदे थे। 3 अक्टूबर 2024 को जब वह अपनी जमीन की देखरेख करने पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। उसकी जमीन पर बनी पुरानी चारदीवारी और कमरे को तोड़कर हटा दिया गया था और वहां नई चारदीवारी खड़ी कर दी गई थी।
Lady Don : फर्जी कागजात बनाकर दूसरे को बेच दी जमीन
जब पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि कविता नाम की एक महिला ने उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं और उसी के आधार पर प्लॉट पर कब्जा कर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। शिकायत मिलने के बाद पालम विहार थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Lady Don : गाजियाबाद से बनवाए थे नकली दस्तावेज
मामले की गहनता से जांच करते हुए पालम विहार थाना पुलिस की टीम ने 23 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कविता दहिया (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़खालशाह की रहने वाली है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने जमीन हड़पने के लिए ये सभी फर्जी दस्तावेज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से तैयार करवाए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुट गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
