Stuntbaj Arrest : BBA के छात्र करते थे स्टंटबाजी, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी; खड़ी कार को मारी थी टक्कर
गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट में कार से स्टंटबाजी करते हुए खड़ी गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, रोकने की कोशिश करने वाले युवक को भी कुचलने का किया प्रयास; तीन छात्र गिरफ्तार।

Stuntbaj Arrest/गुरुग्राम
शहर में सड़कों पर रईसी दिखाने और स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सेक्टर-34 स्थित DPG कॉलेज के पास मार्बल मार्केट में कार से खतरनाक स्टंट करते हुए एक खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने और रोकने की कोशिश करने वाले शख्स पर कार चढ़ाने का प्रयास करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन कॉलेज छात्रों (Stuntbaj Arrest) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
क्या है पूरा मामला? : Stuntbaj Arrest
जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 नवंबर 2026 की सुबह करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच की है। मार्बल मार्केट में एक दुकान के बाहर कार खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने स्टंटबाजी करते हुए खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जब वहां मौजूद लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की, तो वह रुका नहीं बल्कि पास खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि, मार्केट के व्यापारियों ने हिम्मत और तत्परता दिखाते हुए कार को घेरकर रुकवा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पिता की कार लेकर निकले थे स्टंट करने : Stuntbaj Arrest
सूचना मिलते ही ERV-272 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कार सहित सदर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गुरुग्राम की ही एक नामी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। घटना के समय मुख्य आरोपी प्रिंस अपने पिता की कार चला रहा था और उसके दो अन्य दोस्त भी कार में सवार होकर हुड़दंग और स्टंटबाजी कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान : Stuntbaj Arrest
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
प्रिंस (20 वर्ष): निवासी गांव बमरोल, सिकंदरपुर बढ़ा, गुरुग्राम (BBA का छात्र)
गोपाल तंवर (21 वर्ष): निवासी गांव मांडी, साउथ-वेस्ट दिल्ली (BCA का छात्र)
विवेक सिंह (22 वर्ष): मूल निवासी जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सिकंदरपुर बढ़ा, गुरुग्राम (BBA का छात्र)
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
