Civil Hospital: हरियाणा के चरखीदादरी का सरकारी अस्पताल बना अखाड़ा, दो पक्षों में लात-घूसे और थप्पड़ चले


हरियाणा (Haryana) के चरखी दादरी (Charkhi Dadri) में अस्पताल ही अखाड़ा बन गया। अस्पताल (Civil Hospital) में ही दो गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ से पिटा गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
nn
nn
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी रूम के बाहर रविवार रात दो पक्षों किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। नौबत यह पहुंच गई कि दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के कक्ष में घुस गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
nn
nn
वहीं सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने एसपी अर्श वर्मा से भी इस संबंध में बातचीत की। वहीं, लड़ाई-झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को शिकायत भी दी है।
nn