Gurugram News Network - शहर में अगर कोई महिला अकेली जा रही है और कोई उनसे मदद मांगता है तो सावधान हो जाओ। यह एक गिरोह है जो अकेली महिलाओं को अपना शिकार बना कर ठगी करता है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर 10 थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हरसरू की रहने वाली सत्यवती ने बताया कि 4 अप्रैल को वह अपनी बहन और पोती के साथ जा रही थी। रास्ते में उसे एक महिला ने रोका जिसने एटीएम में रुपए जमा करवाने के लिए मदद मांगी। महिला ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से आई है। इस पर सत्यवती ने उसे बैंक जाने के लिए कहा और उसके आगे जा रहे एक अन्य व्यक्ति से मदद लेने के लिए कहा।
सत्यवती ने बताया कि जब उसने उस महिला और पुरुष को महिला की मदद करने के लिए कहा। कुछ देर बात करने के बाद उन सभी ने सत्यवती को अपनी बातो में उलझा लिया और उन्हें नोटो की गड्डी के नाम पर कागज की गड्डी पकड़ा दी और उनके सोने के कंगन ले लिए। आरोपियों ने उन्हें कहा कि वह महिला को खाना खिला कर वापस आ रहे है और उसके बाद बैंक चले जायेंगे, तब तक वह उनके रुपए अमानत के तौर पर अपने पास रख ले। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो महिला ने नोटो की गड्डी से कपड़ा हटा कर देखा तो पाया कि यह कागज की गड्डी है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।