Gurugram News Network

अपराध

फिर दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता

Gurugram News Network- दहेज के तानों से तंग आकर विवाहिता द्वारा मौत को गले लगाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक महीने में जिले में दहेज हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या की धाराओं IPC 498ए व 304 बी के तहत केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी राम बिलास ने बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरदोई निवासी अरविंद वर्मा के साथ 30 मई 2021 को हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से अरविंद खुश नहीं था। दहेज कम लाने को लेकर अरविंद कई बार प्रियंका को ताने देता था। करीब दो महीने पहले अरविंद अपनी पत्नी प्रियंका के साथ गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में आकर रहने लगा। कुछ ही दूरी पर अरविंद की मां सुनीता व भाई गोविंद व उसकी पत्नी रेखा भी रह रहे थे।

 

राम बिलास ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया कि प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें पुलिसकर्मी मौजूद मिले। पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाते हुए कमरे का दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारा। शव घुटनो के भर बेड पर लटका हुआ था। राम बिलास ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि अरविंद व उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker