पांच विधानसभा में राव इंद्रजीत सिंह को मिली सबसे ज्यादा वोट,मेवात में कांग्रेस रही आगे
18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई।नूंह में जहां कांग्रेस को बंपर वोट मिले। वहीं रेवाड़ी की दो विधानसभा और गुरुग्राम की चार विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को जमकर वोट मिले,जिसके बल पर राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की।
Gurugram News Network-18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई।नूंह में जहां कांग्रेस को बंपर वोट मिले। वहीं रेवाड़ी की दो विधानसभा और गुरुग्राम की चार विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को जमकर वोट मिले,जिसके बल पर राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की।हालांकि जजपा उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया को सिर्फ 13278 मत मिले,वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएं। जबकि साल 2019 के चुनाव में भी जजपा प्रत्याशी को 8993 वोट मिले थे और पीछले चुनाव मे भी जमानत नहीं बची थी।
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और राहुल फाजिलपुरिया के कार्यक्रम में काफी भीड एकत्रित होती थी,लेकिन फाजिलपुरिया को भीड के अनुसार मत नहीं मिले।हालांकि पहले दिन से राहुल फाजिलपुरिया ने कहा था कि उनके लिए हार-जीत मायने नहीं रखती है,वह बदलाव के लिए चुनाव लड रहे है।चुनाव परिणाम आने के बाद फाजिलपुरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनको संघर्ष जारी रहेगा।वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जमकर टक्कर कर दी।कांग्रेस के पास चुनाव प्रचार करने के लिए काफी कम समय था,जबकि भाजपा के पास प्रचार के लहए 75 दिन का समय था।
गुडगांव विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 162825
राज बब्बर 60439
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1073
बादशाहपुर विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 196805
राज बब्बर 75081
राहुल यादव फाजिलपुरिया 4362
पटौदी विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 101187
राज बब्बर 58197
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1606
सोहना विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 89240
राज बब्बर 83362
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1050
रेवाडी विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 96938
राज बब्बर 60409
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1304
बावल विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 85903
राज बब्बर 64654
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1532
नूंह विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 30658
राज बब्बर 98070
राहुल यादव फाजिलपुरिया 1125
फिरोजपुर झिरका विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 25100
राज बब्बर 123658
राहुल यादव फाजिलपुरिया 768
पुन्हाना विधानसभा
राव इंद्रजीत सिंह 16181
राज बब्बर 108645
राहुल यादव फाजिलपुरिया 394