खेलशहर

राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम का दबदबा

Gurugram News Network- कोरोना महामारी के बीच आल इंडिया चैस फेडरेशन ने ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया।  द हरियाणा चैस एसोसिएशन ने पांच आयु वर्ग में ऑनलाइन राज्यस्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।  द हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि अंडर 10, अंडर-12, अंडर -14, अंडर-16 और अंडर 18 आयु वर्ग  की लड़के और लड़कियों की अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।  प्रतियोगिता का उद्घाटन ऑल इंडिया चैस फेडरेशन के सचिव भारत सिंह चौहान ने किया | भारत सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी में ऑनलाइन शतरंज खेलने वाले खिलाडियों की संख्या में कई गुना इज़ाफ़ा हुआ है।  10 दिन चली इस प्रत्योगिता में ओडिशा शतरंज  के प्रधान रंजन मोहंती, सचिव देबब्रता भट्टा, झारखण्ड शतरंज  के प्रधान डॉ प्रदीप वर्मा, झारखण्ड हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता ऋचा संचिता, सनसिटी वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर रूपा चक्रवर्ती मुख्या रूप से शामिल रहे | दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के प्रधान कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर,  सोनीपत के सचिव अजय गोयल, यमुनानगर के अनिल तिवारी, फरीदाबाद की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, झज्जर के उप प्रधान एडवोकेट विष्णु भगवन कश्यप, गुरुग्राम के राजपाल चौहान ने भी शामिल हुए।  इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाडियों का दबदबा रहा।

RishteyNCR

ये रहे परिणाम 

अंडर 18 (लड़के) : गुरुग्राम के आदित्य ढींगरा ने पहला, पानीपत के पूर्व कादयान ने दूसरा, गुरुग्राम के स्पर्श बिष्ट, अर्शप्रीत सिंह और निमय अग्रवाल ने क्रमश: तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

अंडर 18 (लड़कियां) : गुरुग्राम की ईश्वी अग्रवाल, वर्णिका वशिष्ठ, रिधिका कोटिया, नव्या तायल और हिमाक्षी चौहान ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

 

अंडर 16 (लड़के) :   गुरुग्राम के आदित्य ढींगरा, निर्णय गर्ग, मिहिर गोदावत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पानीपत के पूर्व कादयान ने चौथा और फरीदाबाद के  राजवीर सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

अंडर 16 (लड़कियां) : गुरुग्राम की हिमाक्षी चौहान, ईश्वी अग्रवाल, समीक्षा गोयल, काशवी सिंह और वर्णिका वशिष्ठ ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया I

 

 

Urbn plus

 

अंडर 14 (लड़के) : पंचकूला के सात्विक कपूर ने पहला, कुरुक्षेत्र के अगस्त्य सिंह ने दूसरा,गुरुग्राम के अनुभव सिंघल और ध्रुव खोसला ने क्रमश: तीसरा और चौथा तथा फरीदाबाद के गर्व गौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 (लड़कियां) : गुरुग्राम की काशवी सिंह, वर्णिका वशिष्ठ और  हिमाक्षी चौहान ने क्रमश: पहला, दूसरा और  तीसरा, फरीदाबाद की राधिका शर्मा ने चौथा  और गुरुग्राम की  रिधिका कोटिया ने  पांचवां स्थान प्राप्त किया।

 

अंडर 12 (लड़के) : गुरुग्राम के अर्शप्रीत सिंह, स्पर्श बिष्ट और निमय अग्रवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और  तीसरा, फरीदाबाद के जसनाम सिंह ने चौथा  और गुरुग्राम के हर्षित रत्नानी ने   पांचवां स्थान प्राप्त किया|

अंडर 12  (लड़कियां) : गुरुग्राम की आहना गुलाटी, आन्या   अग्रवाल, माथियरसन महती, आयशा वाधवानी और नायशा सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया|

 

अंडर 10 (लड़के) : गुरुग्राम के नमन खंडेलवाल और  निमय अग्रवाल ने क्रमश: पहला और दूसरा , पंचकूला के तनुष कपूर ने तीसरा, गुरुग्राम के यशस श्रीवास्तव  ने चौथा और फरीदाबाद के  निकुंज खन्ना ने   पांचवां स्थान प्राप्त किया।

अंडर 10 (लड़कियां) :   गुरुग्राम की प्रिशा  पाहुजा और  श्रेया पिपलानी ने क्रमश: पहला और दूसरा, फरीदाबाद की वंशिका ने तीसरा,  सोनीपत की स्वाति वर्मा ने चौथा और गुरुग्राम  की  मेहरीत कौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker