शहर

15 दिन गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने पर लगी रोक

Gurugram News Network- अब 15 दिनों तक गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। 19 मार्च से फरीदाबाद में सूरज कुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने फरीदाबाद में जाम लगने की संभावना को देखते हुए हैवी व्हीकल्स के प्रवेश पर 18 घंटे तक रोक लगाई है। शेष वाहन सामान्य रूप से आवागमन कर सकेंगे।

 

डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र तोमर ने बताया कि सूरज कुंड मेले में रोजाना हजारों की संख्या में वाहन फरीदाबाद की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में वहां जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए फरीदबाद की तरफ जाने वाले हैवी व्हीकल्स पर 18 घंटे के लिए रोक लगाई गई है। हैवी कमर्शियल व्हीकल्स को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक फरीदाबाद की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इस समय मे दौरान हैवी व्हीकल्स की पूरी तरह से फरीदाबाद में नो एंट्री रहेगी। हैवी व्हीकल्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही फरीदाबाद जा सकेंगे।

 

डीसीपी तोमर ने बताया कि 19 मार्च से 4 अप्रेल तक यह नो एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम- फरीदाबाद रूट पर विशेष तौर पर मौजूद रहेगी, ताकि व्यवस्था को बनाया जा सके। गुरुग्राम- फरीदाबाद व सोहना – फरीदाबाद रोड पर विशेष रूप से नाके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम से फरीदाबाद व नोएडा जाने वाले हैवी कमर्शियल व्हीकल्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जाना हॉग। इसके अलावा नोएडा जाने वाले वाहन दिल्ली अथवा पलवल होकर जा सकते है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker