Gurugram News Network

शहर

शहर की अंदरूनी सड़कों पर दौड़ेंगी मिनी गुरुगमन

Gurugram News Network- स्मार्ट सिटी की सर्करी सड़कों पर जल्द ही मिनी गुरुगमन दौड़ने लगेगी। गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (GMCBL) ने सिटी बस के बेड़े में 100 मिनी बसें शामिल करने की योजना तैयार की है। इस योजना को मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही जून 2022 तक यह बसें गुरुग्राम पहुंच जाएंगी।

 

अधिकारियों के मुताबिक, जिले में गुरुगमन की 200 सिटी बसें हैं। इसमें से 50 बसें फरीदाबाद में चल रही हैं जबकि 150 बसें गुरुग्राम शहर में विभिन्न रूटों पर अपनी सेवा दे रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कई रूट ऐसे हैं जिन पर बस की डिमांड है, लेकिन सडक सर्करी होने के कारण इन रूटों पर बस चलाना मुश्किल है। ऐसे में इन रूटों पर मिनी बस चलाने की योजना बनाई गई है।

 

अधिकारियों ने बताया कि 100 बसों की डिमांड सरकार के पास भेजी गई है। इसकी योजना बनाकर GMDA की 9वीं बैठक में भी रखी गई थी। इस पर मुख्यमंत्री की मंजूरी आनी शेष है। मंजूरी मिलते ही यह बसें जून 2022 तक गुरुग्राम में आ जाएंगी। जिसके बाद परमिट लेकर इन्हें शहर वासियों की सेवा में सौंप दिया जाएगा।

 

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुग्राम में चल रही 150 बसों से रोजाना करीब 72 हजार यात्री सफर करते हैं। इनसे GMCBL को करीब 12 लाख रुपए की आय हो रही है। सिटी बस के बेड़े में 100 नई मिनी बस जुडने से न केवल यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा बल्कि आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker