Death News : गाय का दूध पीने से महिला की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप, बड़ी वजह आई सामने 
Movie prime

Death News : गाय का दूध पीने से महिला की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप, बड़ी वजह आई सामने 

 

 Death News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पागल कुत्ते के काटने से एक गाय में रेबीज का संक्रमण हो गया, जिसका दूध पीने से एक महिला की भी रेबीज से मौत हो गई। महिला के अलावा पशुपालक के परिवार के अन्य लोगों ने भी गाय का दूध पिया था, लेकिन उन लोगों ने गाय की मौत के बाद इंजेक्शन लगवा लिया, जिससे उनकी जान बच गई। 

महिला की मौत के बाद गांव के 10 लोगों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। वहीं, अन्य लोगों में भी रेबीज की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में ही टीम भेजकर इंजेक्शन लगवाना शुरू कर दिया है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, जेवर थाना क्षेत्र के थोरा गांव निवासी मुकेश सिंह के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के यहां करीब दो महीने पहले गाय ने बछड़े को जन्म दिया था।

सीमा ने नहीं लगवाया था इंजेक्शन

मुकेश की पत्नी सीमा (40) ने बछड़ा पैदा होने के बाद निकले दूध (खीज) का सेवन किया था। लगभग डेढ़ माह पूर्व गाय में रेबीज के लक्षण दिखे तो पशुपालक ने उसका इलाज प्राइवेट पशु चिकित्सक से कराया। पशु चिकित्सक की सलाह पर गाय पालने वाले परिवार के तीन सदस्यों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवा लिया, लेकिन सीमा ने इंजेक्शन नहीं लगवाया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को अचानक सीमा को पानी और रोशनी से डर लगने लगा। सुबह उल्टी की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के उपचार से मना करने पर परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। 

जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वहां भी उपचार न होने की बात कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान किसी भी अस्पताल ने महिला को रेबीज है या नहीं इसकी जांच करना तक उचित नहीं समझा। इसके बाद वसंतकुंज स्थित एक अन्य अस्पताल ने रेबीज बताते हुए हालत गंभीर बताई और घर ले जाने की सलाह दी। वीरवार सुबह सीमा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सीमा के तीन बेटी और एक बेटा है, बेहद गरीबी की हालत है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub