दिल्ली एनसीआरशहरहरियाणा

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड: 24 अक्तूबर के बाद मौसम बदलेगा

पहाड़ों पर बर्फबारी और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ेगा। इससे रात और दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, तब तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

Gurugram News Network – हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में मौसम बदलेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ेगा। इससे रात और दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, तब तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम में हो रहे बदलावों के कारण रात में पाला गिरेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। पराली जलाने से हरियाणा की आबोहवा काफी खराब हो रही है।

बीते 24 घंटे में कैथल, करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआई 300 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम जिलों में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया। राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है।

इस साल अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव गुरुग्राम मीडिया में पिछले 14 साल से सक्रिय पत्रकार हैं । सुनील यादव ने साल 2010 में सबसे पहले GNN News Channel के लिए गुरुग्राम से पत्रकारिता शुरु की । सितंबर 2011 में सुनील यादव India TV न्यूज़ चैनल के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े और लगातार गुरुग्राम जिले के लिए काम करते आ रहे हैं । इंडिया टीवी के अलावा सुनील यादव टाइम्स नाऊ, न्यूज18 इंडिया में भी गुरुग्राम के लिए पत्रकारिता करते हैं । सुनील यादव न्यूज़24, खबरें अभी तक, जनतंत्र टीवी, ईटीवी हरियाणा, ए1तहलका हरियाणा में काम कर चुके हैं । अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते सुनील यादव ने गुरुग्राम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । साल 2019 में सुनील यादव ने गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क बतौर एडिटर इन चीफ के तौर पर ज्वाइन किया ।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker