Gurugram News Network

राशिफल

क्या है आज आपके भाग्य चक्र में ? जानिये राशिफल 

Gurugram News Network – आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक 27 मई 2021 दिन – गुरुवार
विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077) शक संवत – 1943
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 01:02 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि 10:29 तत्पश्चात मूल
योग – सिद्ध शाम 06:48 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:55 तक
सूर्योदय – 05:58
सूर्यास्त – 19:13
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – देवर्षि नारदजी जयंती

 

पंचक : 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक, 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी : 06 जून, रविवार अपरा एकादशी , 21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष : 07 जून: सोम प्रदोष व्रत, 22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या : ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

ज्येष्ठ मास
महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” जो एक समय ही भोजन करके ज्येष्ठ मास को बिताता है वह स्त्री हो या पुरुष, अनुपम श्रेष्ठ एश्वर्य को प्राप्त होता है।
शिवपुराण के अनुसार ज्येष्ठ में तिल का दान बलवर्धक और मृत्युनिवारक होता है।
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन मूल नक्षत्र होने पर मथुरा में स्नान करके विधिवत् व्रत-उपवास करके भगवान कृष्ण की पूजा उपासना करते हुए श्री नारद पुराण का श्रवण करें तो भक्ति जन्म-जन्मान्तरों के पाप से मुक्त हो जाता है। माया के जाल से मुक्त होकर निरंजन हो जाता है। भगवान् विष्णु के चरणों में वृत्ति रखने वाला संसार के प्रति अनासक्त होकर फलस्वरूप जीव मुक्ति को प्राप्त करता हुआ वैकुंठ वासी हो जाता है।
धर्मसिन्धु के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को तिलों के दान से अश्वमेध यज्ञ का फल होता है।
ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत किया जाता है।
ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शनि देव जी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है।
ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है।
महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 109 के अनुसार ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को दिन-रात उपवास करके जो भगवान त्रिविक्रम की पूजा करता है, वह गोमेध यज्ञ का फल पाता और अप्सराओं के साथ आनन्द भोगता है ।
विष्णुपुराण के अनुसार
यमुनासलिले स्त्रातः पुरुषो मुनिसत्तम!
ज्येष्ठामूलेऽमले पक्षे द्रादश्यामुपवासकृत् ।। ६-८-३३ ।।
तमभ्यर्च्च्याच्युतं संम्यङू मथुरायां समाहितः ।
अश्वमेधस्य यज्ञस्य प्राप्तोत्यविकलं फलम् ।। ६-८-३४ ।।
ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी को मथुरापुरी में उपवास करते हुए यमुना स्नान करके समाहितचित से श्रीअच्युत का भलीप्रकार पूजन करने से मनुष्य को अश्वमेध-यज्ञ का सम्पूर्ण फल मिलता है।

राशिफल 

मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आजकल आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, इसलिए आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने की बाद में सोचें फिलहाल घर में अधिक समय बिताने से घर वालों को अच्छा लगेगा। आज आपको पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि इसकी वजह कोई छोटी मोटी टेंशन है। आप अपने पिताजी की सलाह से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जैसे या मोबाइल लैपटॉप कुछ कपड़े आदि।

वृष 
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए सरकार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको भरपूर लाभ भी होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आप किसी शेयर बाजार मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आज आपको उसका भरपूर फायदा मिलेगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको से बचने की कोशिश करें, क्योंकि वह कानूनी हो सकता है

मिथुन
आज का दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करें लगे रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि आप नया करने के चक्कर में और पुराने पर ध्यान ना दें। आज आपको दोपहर के समय फोन के जरिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकी को अपना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है क्योंकि आज आपका जीवन साथी आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं और कोई उपहार भी दे सकते हैं, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बिल्कुल ना उठाएं क्योंकि भविष्य में यह आपको नुकसान ही देगा। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम नजर आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आपको अपने बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया मन में आए, तो उसे तुरंत फौरन आगे बढ़ाएं उसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आज किसी कारणवश आपके परिवार के सदस्यों से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। यदि आपका आपने रिश्तेदारों व परिजनों से कोई गिला शिकवा है, तो आज आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से भरपूर फायदा मिल सकता है।

कन्या
अगर आपका आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई तनाव परेशान कर रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने व्यापार में ईमानदारी से कार्य करना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएगा। अगर आप आज किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे, तो भविष्य में दूसरे आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आज आप अपने दिमाग से किए गए कार्य में भरपूर लाभ पाएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपको दिन के पहले हिस्से में अपने व्यवसाय के लिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है और यदि लंबे समय से कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज आप उसको भी फाइनल कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी सेहत नरम गरम रह सकती हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपके घर के खर्चे कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आज आप किसी व्यक्ति से रुपये का लेनदेन करते हैं, तो सोच विचार कर करें क्योंकि उसमें आपको नुकसान हो सकता है

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आपको घूमने जाने का मौका मिलता है, तो आप एकदम तैयार रहते हैं। आज आपको वैसा ही मौका एक बार फिर मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज सायंकाल का समय आप किसी मंगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ अच्छे और रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे किसी जरुरी काम की चिंता समाप्त होगी। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोग को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। परिवार में आज किसी व्यक्ति को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे परिवार में पार्टी का आयोजन सकता है।

धनु
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक व किसी व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, इसलिए आपको अपनी बचत पर भी ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप किसी यात्रा का जाएंगे, तो आपका कोई जरूरी काम बन सकता है, जिसमें सभी लोगों को किसी की मदद से फायदा हो सकता है।

मकर
आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो सोच विचार कर दें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस में आज आपको मुनाफे के योग बनते दिख रहे हैं। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। आज आपके पास पूरे दिन काम करने के लिए बहुत है, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलजुल कर कार्य करने का रहेगा। नौकरी में भी आज आपको टीम वर्क के जरिए कार्य करने से ही फायदा होगा। यदि बिजनेस में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज बातचीत के जरिए सुलझ जाएगा। आज आप अपने किसी दोस्त के लिए तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको उसे खरीदते समय अपनी आय का ध्यान रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य में आज कु कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मीन
आज का दिन आपके लिए कुछ मध्यम रहेगा, लेकिन आज आप यदि कोशिश करेंगे, तो आपके अटके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से पूरे होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको बाहर अपने मित्रों के साथ फिजूलखर्ची करने के बजाए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से भरपूर फायदा होगा, नहीं तो आज आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए अति उत्तम रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

कैसा रहेगा यह वर्ष
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

Manu Mehta

मनु मेहता साल 2008 से गुरुग्राम में पत्रकारिता से जुड़े हैं । मनु मेहता ने टोटल टीवी न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की । इस सफर के दौरान न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में हरियाणा स्टेट हेड के तौर पर कार्य किया । मनु मेहता न्यूज़ 24, टीवी9 भारतवर्ष, ANI न्यूज़ एजेंसी एमएच1 न्यूज चैनल, जनता टीवी में काम कर चुके हैं । फिलहाल मनु मेहता गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में बतौर सीईओ कार्यरत हैं

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker