Gurugram News Network

Here is some scrolling text... right to left

श्रीराम कथा के पहले दिन 1100 महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा

Gurugram News Network- गुरुग्राम के सेक्टर-10 हुडा मैदान में 21 नवंबर से श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के पहले दिन रविवार को 1100 महिलाएं भव्य कलश यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा सेक्टर-10 के सामुदायिक केंद्र से शुरू होगी और तीन किलोमीटर तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर घूमने के बाद कथा स्थल पर सम्पन्न होगी। कथा का समापन 27 नवंबर को होगा। 28 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। स्वामी तेजोमयानंद ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर यह जानकारी दी।

Advertisement

स्वामी तेजोमयानंद ने कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की ओर से जनमानस को दिव्यता प्रदान करने के लिए 21 से 27 नवंबर तक हुडा मैदान पर सायं 4 से 8 बजे तक श्रीराम कथा होगी। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी दीपिका भारती कथा व्यास होंगी। इस कथा में साध्वी अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से श्रीराम कथा के अध्यायों में विस्तृत वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण प्रदान देंगी।

 इसमें भगवान राम के प्राकट्य का रहस्य, उनकी बाल लीलाएं, सिद्धाश्रम में यज्ञ की रक्षा,अहल्या गाथा, भगवान राम और मां सीता का पवित्र मिलन, श्रीराम का वनवास, भरत का विलाप की कहानी सुनाएंगी। इसके अलावा उनकी अटल प्रतिज्ञा, श्रीराम द्वारा बाली वध एवं सुन्दरकाण्ड, श्रीराम की सेना का लंका की ओर प्रयाण, रावण का वध, देवी सीता की अग्नि परीक्षा, श्रीराम का राज्याभिषेक समारोह और राम राज्य की स्थापना आदि शामिल है। रामचरितमानस के छंदों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण प्रसंगों के सार को भी समझाया जाएगा।

Advertisement