Movie prime

Haryana : हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को कब मिलेंगे ₹2100? जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

 

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बजट सत्र में इस ऐलान के साथ भाजपा सरकार के बड़े चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

लेकिन, इस घोषणा के बाद कई सवाल खड़े हो गए।

कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ लेंगी?
योजना कब से लागू होगी?
क्या 5 हजार करोड़ रुपए की राशि सभी महिलाओं को देने के लिए पर्याप्त है?
महिलाओं को ₹2100 क्यों दे रही है सरकार?
Rajasthan Crime News: पति के ड्यूटी जाते ही पड़ोसी से पत्नी बनाती थी शारीरिक संबंध और फिर अश्लील वीडियो बनाकर करती थी ये काम
2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे।


किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
भाजपा ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि 18 से 60 साल की महिलाओं को यह राशि दी जाएगी।
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पहले से ही पेंशन मिल रही है, इसलिए वे इस योजना में शामिल नहीं होंगी।


क्या योजना लागू कर दी गई है?
फिलहाल योजना को लागू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
सरकार ने अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
बजट में प्रावधान किया गया है, लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


क्या ₹5000 करोड़ का बजट सभी महिलाओं को ₹2100 देने के लिए पर्याप्त है?
हरियाणा में 18 से 60 साल की करीब 75 लाख महिलाएं हैं।
अगर सभी को ₹2100 महीना दिया जाए, तो हर महीने ₹1575 करोड़ और सालाना ₹18,900 करोड़ की जरूरत होगी।
सरकार ने केवल ₹5000 करोड़ का बजट रखा है, जो सिर्फ 3 महीनों के लिए ही काफी है।
इसका मतलब साफ है कि फिलहाल सभी महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा।

Rajasthan Crime News: पति के ड्यूटी जाते ही पड़ोसी से पत्नी बनाती थी शारीरिक संबंध और फिर अश्लील वीडियो बनाकर करती थी ये काम
कौन-सी महिलाओं को पहले चरण में फायदा मिलेगा?
सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर सकती है।
पहले चरण में ₹1 लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।
इसके बाद ₹1.80 लाख सालाना आय वाली महिलाओं को योजना में शामिल किया जा सकता है।
ऐसा होने पर करीब 50 लाख महिलाएं लाभ के दायरे में आ सकती हैं।

योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि महिलाएं योजना के लिए कहां और कैसे आवेदन करेंगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अधिकारियों को योजना का क्राइटेरिया तैयार करने को कहा गया है।

योजना कब से लागू होगी?
सरकार ने इस पर कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कभी भी इस योजना को शुरू किया जा सकता है।

CM नायब सैनी ने क्या कहा?
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछा कि इस योजना के पात्र कौन होंगे?
जवाब में CM सैनी ने कहा कि सरकार इस योजना के पात्रों का चयन करने के लिए क्राइटेरिया तैयार कर रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर बजट बढ़ाया जाएगा और इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।

News Hub