Gurugram News Network

अपराध

7 साल की बेटी के सामने नग्न हो गया पिता

Gurugram News Network- शहर में कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आई है। पत्नी से झगडा होने के बाद आरोपी अपनी 7 साल की बेटी के सामने नग्न हो गया। गुस्साई पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया। महिला थाना ईस्ट ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शीशपाल विहार की एक सोसाइटी में रहती है। 30 अगस्त को उसका पति शराब पीकर घर आया था। इस दौरान उनकी किसी बात पर लड़ाई हो गई। आरोप है कि झगड़े के बाद आरोपी अश्लीलता पर उतर आया और अपनी सात साल की बेटी के सामने नग्न हो गया। इसका विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। इस पर उसने महिला थाना ईस्ट को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

शादी का झांसा देकर रेप
DLF फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पालम विहार में रहती है। उसकी पहचान पंजाब के अबोहर निवासी हितेश कुमार से हुई थी। आरोप है कि 1 मई को आरोपी उसे DLF  फेज-3 के एक मकान में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही कुकर्म भी किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर से आई रेप की जीरो FIR
उदयपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के DLF  फेज-3 क्षेत्र में रहती थी। उसकी दोस्ती साल 2017 में अंकित भार्गव से हुई थी। आरोप है कि अंकित ने उसे झांसे में लेकर रेप किया। उससे शादी करने का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाए। आरोपी उसे कई बार दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। अब आरोपी उससे शादी करने से इंकार कर रहा है और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस सदमे में आकर वह अपने घर उदयपुर चली गई। वहां उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। उदयपुर पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामले को गुरुग्राम भेज दिया। DLF  फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker