Gurugram News Network

अपराधशहर

गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम पर CM फ्लाइंग का छापा

Gurugram News Network- शहर में चल रहे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खेल का सीएम फ्लाइंग ने भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम को पकडा है। इसमें दिल्ली से अवैध रूप से सिलेंडर लाए गए थे। टीम ने यहां से 70 सिलेंडर जब्त किए हैं।

 

 

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सरहौल में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का खेल चल रहा है। यहां एक व्यक्ति ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर का गोदाम बनाया हुआ है। इसमें दिल्ली से सिलेंडर लाकर 1200 रुपए में ब्लैक में बेचे जाते हैं। इस पर टीम ने फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ टीम बनाकर छापा मारा।

 

 

टीम ने मौके से गैस सिलेंडर से भरे टैंपो को कब्जे में लिया। यहां से टीम ने टेंपो के ड्राइवर द्वारका दिल्ली निवासी सुरदीप व अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने वाले दिल्ली निवासी राज कुमार को काबू किया। इनके कब्जे से 70 सिलेंडर बरामद किए हैं।

 

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह दिल्ली से गैस सिलेंडर टेंपो में लेकर आते थे। यहां एक हजार से 1200 रुपए में यह सिलेंडर बेचे जाते थे। आरोपियों के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे यह पता लग सके कि सिलेंडर किस आधार पर दिल्ली से गुरुग्राम लाए गए हैं।

 

 

टीम ने जांच के दौरान पाया कि जिस टेंपो में यह सिलेंडर लाए गए हैं उसके दस्तावेजों में भी कमी है। इसकी सूचना जिला परिवहन अधिकारी को दी गई। जिला परिवहन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर टेंपो का 25 हजार रुपए का चालान काटा है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-18 थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker