Gurugram News Network – स्टाईफंड भेजने के नाम पर स्कूल के कथित मास्टर द्वारा ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्टाईफंड भेजने के नाम पर पहले एक रुपए भेजे और बाद में उसके खाते से रुपए उड़ा लिए। इसकी शिकायत उसने पटौदी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव इन्छापुरी के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को वह हेलीमंडी के एक अस्पताल में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आई और उनसे बात करने लगा। फोन करने वाले ने खुद को सरकारी स्कूल का मास्टर बताया और कहा कि उनका 10 हजार रुपए स्टाईफंड आया हुआ है।
इसे भेजने के लिए उसने पहले एक रुपए पेटीएम किए। इसके बाद 5 हजार रुपए का लिंक उन्हें भेजा। जैसे ही लिंक पर टच किया वैसे ही उसके खाते से 5 हजार रुपए कट गए। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते से इसी तरह के लिंक के जरिए 2 हजार रुपए निकाल लिए। इस बारे में उन्होंने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।