कैब चालक ने महिला सफाई कर्मचारी को मारी टक्कर,कर्मचारियों ने लगाया जाम
सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू उठाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी सड़क से हटे।
Gurugram News Network-तेज रफ्तार कैब चालक ने गुरुवार सुबह वाटिका चौक पर महिला सफाई कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही महिला कर्मचारी दूर जाकर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित होते देख कैब चालक मौके पर कैब छोड़कर फरार हो गया।
मृतका की पहचान नगर निगम की सफाई कर्मचारी सरोज के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। हादसे की सूचना मृतका के परिवार को दी गई है। हादसे के बाद भड़के सफाई कर्मचारियों ने वाटिका चौक पर जाम लगा दिया।
सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू उठाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी सड़क से हटे।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही कैब चालक की पहचान कर उसको गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।