Gurugram News Network - घर से मंदिर जा रही महिला को बेहोश कर गहने लूटने का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोपी दो महिलाओं पर लगाया है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर 9 में रहने वाली लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह 2 फरवरी को अपने घर से मंदिर पैदल जा रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह घर से बाहर निकली और कुछ दूरी पर पहुंची तो दो अनजान महिलाओं ने उनसे बात शुरू कर दी और बहला फुसलाकर उन्हें कुछ सुंघा दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
इसके बाद दोनों महिलाओं ने उनके सोने के गहने लूट लिए और फरार हो गई। जब उन्हें होश आया तो उनके गहने गायब थे। इस बारे में उन्होंने अपने परिजनों को आपबीती बताई और इसकी शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।