Movie prime

Open Marriage: शादी 1 से और संबंध कई लोगों से, क्या है ये ओपन मैरिज? 

 

 

 
शादी 1 से और संबंध कई लोगों से...

What is Open Marriage:शादी जिदंगी का बहुत अहम फैसला होता है। भारत में शादी को सात जन्मों का रिश्ता भी कहा जाता है। लेकिन अब देश में अलग-अलग तरह की शादियां काफी पॉपुलर हो रही है।

कई लोग एक से ज्यादा पार्टनर्स रखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोग शादी करने से कतराते हैं। इन दिनों एक नई शादी का ट्रैंड शुरु हो गया है जिसे ओपन मैरिज के नाम से जाना जाता है।

ओपन मैरिज क्या है?
यह मैरिज एक एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की तरह है। इसके अंतर्गत दो लोग आपस में शादी करते हैं और फिर आपसी सहमति से दूसरे लोगों से भी संबंध बना सकते हैं।

कपल्स शादी के दौरान एक-दूसरे के साथ रहने के लिए बाध्य नहीं होते। वो पार्टनर से बिना झूठ बोले किसी और के साथ रिश्ते में रहते हैं। यह रिश्ता न सिर्फ रोमांटिक बल्कि सेक्शुअल रिलेशन भी हो सकता है। वहीं पार्टनर को इससे कोई आपत्ति नहीं होती है।

भारतीयों की बढ़ी दिलचस्पी
ओपन मैरिज का चलन भारत में अब काफी तेजी से बढ़ गया है।  खासकर बड़े शहरों में ओपन मैरिज का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस के फेमस डेटिंग ऐप ग्लीडेन (Gleeden) पर 30 लाख से ज्यादा भारतीयों की प्रोफाइल मौजूद है। यह एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है, जहां शादीशुदा लोग एक-दूसरे से झूठ बोले बिना दूसरे पार्टनर की तलाश करते हैं।
 
सर्वे ने चौंकाया
ओपन मैरिज से जुड़े आंकड़े यहीं खत्म नहीं होते हैं। 2023 में बम्बल ने एक सर्वे किया था। इसके अनुसार 60% सिंगल भारतीयों ने ओपन मैरिज में दिलचस्पी दिखाई थी। उनका कहना था कि भविष्य में वो ओपन मैरिज में रहना पसंद करेंगे। यह आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है।