Neeraj Chopra Wedding: नीरज चोपड़ा ने शादी में पहनी ये खास घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

NeeraJ Chopra : सेलिब्रिटी अक्सर महंगे ब्रांड और लग्जरी फैशन को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी में एक अलग उदाहरण पेश किया है। नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के दौरान स्विस ब्रांड स्वैच की घनी पहनी जो देखने में काफी स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली है।
नीरज की शादी की खास घड़ी
नीरज ने स्वैच ओमेगा मिशन टू प्लूटो घड़ी पहनी, जो ब्रांड के बायोसेरेमिक मूनस्वैच कलेक्शन का ही हिस्सा है। हल्के कूल ग्रे रंग, डार्क ग्रे वेल्क्रो स्ट्रैप और बरगंडी सबडायल के साथ यह वॉच शानदार लुक देती है। यह वॉच बजट फ्रेंडली है। इसकी कीमत 260 डॉलर यानी 22,500 रुपये है।
शादी का शाही अंदाज
नीरज और हिमानी का शाही अंदाज काफी वायरल हो रहा है। दोनों ने शादी परिधान पहने। नीरज ने शरवारी के साथ पारंपरिक पगड़ी जो दुल्हन के गुलाबी लहंगे से मैच कर रही थी। कढ़ाई और कुंदन आभूषणों ने हिमानी के लुक में चार चांद लगा दिए।
सोशल मीडिया पर साझा किया खुशी का पल
नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होनें लिखा “मैंने अपने परिवार के साथ जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। उन सभी आशीर्वादों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने हमें इस पल तक साथ लाया। हमेशा के लिए प्यार में बंधे, खुश रहें।”
जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 19, 2025
Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.
नीरज ♥️ हिमानी pic.twitter.com/OU9RM5w2o8
नीरज के परिवार का रिएक्शन
नीरज के चाचा ने भीम ने पुष्टि कि यह शादी भारत में हुई है और कपल हनीमून के लिए रवाना हो चुका है। शादी की लोकेशन को सीक्रेट रखा गया है। यह शादी न केवल नीरज और हिमानी के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक यादगार पल बन गई है।