भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां जाने के लिए लगता है वीजा-पासपोर्ट

India Attari Station: विदेश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में भी ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां एंट्री करने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में।
भारत का यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर में मौजूद है। एक तरफ देश में कहीं भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए वीजा -पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन पंजाब का अटारी रेलवे स्टेशन इन मामलों में बेहद अलग है। इस स्टेशन पर एंट्री के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। भारतीय लोगों को पासपोर्ट और वैध वीजा अपने साथ रखना होता है।
Attari - India's last railway station before Pakistan! pic.twitter.com/mvOZRCvVXB
— Sidharth Santhosh (@avgtendencies) April 8, 2023
बिना पासपोर्ट और वीजा के होगी कार्रवाई
अटारी भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास बना हुआ स्टेशन है। यह भारत का आखिरी स्टेसन है। यहां से ट्रेन पाकिस्तान भी जाती है।
ऐसे में ट्रेन पकड़ने और उतरने वाले यात्रियों को वीजा की जरूरत पड़ती है। स्टेशन पर बिना विजा और पासपोर्ट के जाना बैन है और बिना पासपोर्ट और वैध विजा के कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
अटारी रेलवे स्टेशन से समझौता एक्सप्रेस चलती थी जो इंडिया से पाकिस्तान जाती थी। साथ ही यह ट्रेन पाकिस्तान से भारत आती थी। इससे भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलती थी।
हालांकि अटारी रेलवे स्टेशन से जाने वाली ये ट्रेन बंद है। साल 2019 में भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को रद्द किया, तब से ही समझौता एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई।