दूल्हे ने ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर किया ऐसा डांस, दुल्हन के पिता ने कैंसिल कर दी शादी

Delhi Wedding Cancelled : राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्स को अपनी शादी में बॉलीवुड गाने पर डां करना भारी पड़ गया। शादी में डांस को लेकर उसकी दुल्हन नहीं बल्कि पिता नाराज हो गए। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह शादी रद्द करने पर अड़ गए और इसके बाद ये शादी होते-होते रह गई।
दूल्हा उसके दोस्तों के साथ बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘चोली के पीछे क्या है’पर डांस करने लगा। मेहमानों ने भी दूल्हे को डांस करता देख उसका हौसला बढ़ाया लेकिन दुल्हन के पिता को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया।
लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस बिल्कुल अच्छा नहीं था इसलिए उन्होंने तुरंत इस शादी को रोकने का ऐलान कर दिया। दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके मूल्यों का अपमान करने वाला है। पिता की बातें सुनकर दुल्हन रो पड़ी। दुल्हन ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की वे नहीं माने।
रोती हुई दुल्हन ने अपने पिता से कहा कि यह सब मजाक चल रहा था लेकिन पिता ने एक भी ना सुनी। शादी रोके जाने के बाद भी दुल्हन के पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अपनी बेटी से साफ कह दिया है कि दूल्हे के परिवार वालों से किसी तरह का रिश्ता ना रखा जाए।
हालांकि यह कोई पहली शादी नहीं है जो शादी के दिन ही रद्द हुई हो। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दूल्हे ने खाना परोसने में देरी होने के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी । उसी दिन बाद में उसने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली।