Gurugram News Network

देश

देश में टोल को लेकर नया नियम लागू, अब 60 KM पर देना होगा टैक्स

Gurugram News Network – नेशनल हाईवे पर सफर करना अब जल्द ही सस्ता हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। नए नियम के अनुसार अब 60 KM दायरे में सिर्फ एक ही टोल प्लाजा होगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगले तीन महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। वर्तमान में कई स्थान ऐसे हैं जहां कुछ ही दूरी पर टोल प्लाजा बने हुए हैं। इनकी दूरी 10 KM या उससे भी कम है। ऐसे में वाहन चालकों की जेब पर बोझ पड़ता है।

ऐसे में निर्णय लिया गया है कि लोगों को 60 KM के दायरे में सिर्फ एक बार टोल देना होगा। इस दायरे में केवल एक टोल प्लाजा रहेगा। शेष सभी को हटा लिया जाएगा। इससे वाहन चालकों पर पड़ने वाले अनावश्यक भार को कम किया जा सकेगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें उन्हें बताया गया है कि ग्रामीणों को एक गांव से पास के ही दूसरे गांव के बीच जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है। इन शिकायतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्रामीणों को टोल मुक्त करने के लिए पास दिया जाएगा जिसे दिखाकर वह बिना टोल का भुगतान किए आवागमन कर सकेंगे।

 

मंत्री ने बताया कि जल्द ही GPS आधारित टोल सिस्टम शुरू किया जाएगा। जिसके बाद टोल प्लाजा पर रुकने का सिस्टम समाप्त कर दिया जाएगा। टोल प्लाजा क्रॉस करते ही आपके खाते से टोल राशि कट जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker