Gurugram News Network

गांवदेशहरियाणा

रणवीर सिंह सैनी को एक श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रणवीर सिंह 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन और 5 बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रहे हैं। वह सरकार की ओर से भीम पुरस्कार, खेल गौरव पुरस्कार भी मिला हैं। वह अन्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के अलावा उन्हें भारत के प्रधानमंत्री ने मन की बात में सम्मानित किया था। रणवीर सात बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारक भी हैं।

Gurugram News Network – रणवीर सिंह सैनी को एक श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने में सम्मानित किया। पुरस्कार मंगलवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान समारोह में दिया गया। बता दे कि 50% विकलांगता वाले खिलाड़ी रणवीर को पुरस्कार से मिलने से हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

रणवीर सिंह सैनी हरियाणा राज्य से बौद्धिक विकलांगता वाले एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रणवीर एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने विश्व मंच पर भारत के साथ हरियाणा का नाम और लाखों दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बने है।

रणवीर सैने ने साल 2015 में लॉस एंजिल्स, यूएसए में विश्व विशेष ओलंपिक खेलों में गोल्फ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। तीन विश्व खेलों में भारत के लिए पदकों की हैट्रिक लगाकर देश को गौरवांवित किया। अबू धाबी में विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2019 में रजत पदक और बर्लिन में विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता।

रणवीर सिंह 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन और 5 बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रहे हैं। वह सरकार की ओर से भीम पुरस्कार, खेल गौरव पुरस्कार भी मिला हैं। वह अन्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के अलावा उन्हें भारत के प्रधानमंत्री ने मन की बात में सम्मानित किया था। रणवीर सात बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारक भी हैं।

रणवीर सिंह का नाम अमेरिका के शिकागो में सोल्जर फील्ड स्टेडियम में एक सार्वजनिक स्मारक में विशेष ओलंपिक के फ्लेम कीपर के रूप में उकेरा गया है।

Manu Mehta

मनु मेहता साल 2008 से गुरुग्राम में पत्रकारिता से जुड़े हैं । मनु मेहता ने टोटल टीवी न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की । इस सफर के दौरान न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में हरियाणा स्टेट हेड के तौर पर कार्य किया । मनु मेहता न्यूज़ 24, टीवी9 भारतवर्ष, ANI न्यूज़ एजेंसी एमएच1 न्यूज चैनल, जनता टीवी में काम कर चुके हैं । फिलहाल मनु मेहता गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में बतौर सीईओ कार्यरत हैं

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker