राशिफलशहर

क्या है आज आपके भाग्य चक्र में, जानिए राशिफल एवं पंचांग 

Gurugram News Network – आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 14 जून 2021   दिन – सोमवार   विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)   शक संवत – 1943
अयन – उत्तरायण    ऋतु – ग्रीष्म   मास – ज्येष्ठ    पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्थी रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – पुष्य रात्रि 08:37 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग – ध्रुव सुबह 09:28 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:18 तक  दिशाशूल – पूर्व दिशा में
सूर्योदय – 05:57   सूर्यास्त – 19:20   सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव हैं

पंचक आरम्भ – जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm  पंचक अंत – जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am
एकादशी – 21 जून निर्जला एकादशी, 5 जुलाई- योगिनी एकादशी,  20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी
प्रदोष – 22 जून: भौम प्रदोष,  अमावस्या – 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे – 10 जुलाई, 6:46 बजे
पूर्णिमा – ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24,  आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार,  श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार

व्रत पर्व विवरण विशेष – हिन्दू पंचांग यदि आपके घर में हर किसी का झगड़ा एक-दूसरे से होता रहता है और परिवार में शांति नहीं रहती तो पांच सौ ग्राम जौ लें और उसे  दूध में धो लें। इसके बाद इसे एक लाल कपड़े में बांधकर किसी अंधेरे कमरे में रख दें, ये ऐसी जगह रखें की लोगों की नजर इसपर न जाए और न ही आपको ऐसा करते हुए कोई देखे। कुछ दिनों में ही पारिवारिक क्लेश दूर होने लगेगा।और सुख शांति रहेगी।

शरीर में ठंडी या गर्मी हो तो
जिसके शरीर में बहुत गर्मी हो …आँखे जलती हों उसको रात को सोते वक्त दायीं करवट लेकर थोड़ा सोना चाहिए तो शरीर की गर्मी कम हो जाएगी और जिनका शरीर ठंडा पड़ जाता हो और ढीला हो उसको बायीं करवट सोना चाहिए ।

ज्योतिष शास्त्र
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिेए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है। कई बार उसे सफलता मिलती है तो कई बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कर उन परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। ये हैं कुछ आसान उपाय-
1. रुका हुआ पैसा पाने के लिए करें ये उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।
2. सफलता पाने के लिए
किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गठान लगाएं। अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें। अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें। इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।  मंत्र- ऊं गं गणपतये नम:
3. सुख-समृद्धि के लिए
रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

सभी राशियों का राशिफल 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला होगा। खर्चों से आप परेशान होंगे। सेहत में थोड़ा सुधार होगा। अधिक ठंडी प्रकृति की वस्तुओं का सेवन ना करें इससे कफ की दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में हाथ ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके परिवार में सुख रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़िया रहने वाली है। परिवार में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छा समय रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कटौती होगी और धन का लाभ होगा। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को हरा देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। शिक्षा में मन कम लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी और आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे डीजे हासिल होंगे। उनसे अपने मन की बात जरूर कहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग ना करें, वर्ना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माँ जी से आपको सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। परिवार के छोटों को कोई दिक्कत हो सकती है। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गर्म होगा जिससे आपको परेशानी होगी। अपने खाने पीने पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आनंददायक यात्रा हो सकती है। उनके मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी से दूरी कम होगी। खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने मन की बातें जरूर बताएं। आज कोई विशेष भोजन खाने को मिल सकता है जिससे आपको संतुष्टि और खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने में मजा आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। आपके खर्चे बहुत अधिक होंगे फॉरेन से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपके मन में एक साथ बहुत सारे काम होंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। इनकम में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। आपके परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। परिवार में भी खुशियां रहेंगी और काम के मामले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़ाने का कोई जरिया मिल सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उनके प्रिय से संबंध सुधरेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। इससे हर काम को बहुत अच्छे तरीके से करेंगे और आपको आनंद आएगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। परिवार के किसी गुर्जर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052  शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Manu Mehta

मनु मेहता साल 2008 से गुरुग्राम में पत्रकारिता से जुड़े हैं । मनु मेहता ने टोटल टीवी न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की । इस सफर के दौरान न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में हरियाणा स्टेट हेड के तौर पर कार्य किया । मनु मेहता न्यूज़ 24, टीवी9 भारतवर्ष, ANI न्यूज़ एजेंसी एमएच1 न्यूज चैनल, जनता टीवी में काम कर चुके हैं । फिलहाल मनु मेहता गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में बतौर सीईओ कार्यरत हैं

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker