Live RoadRage : गुरुग्राम के गुंडे, आधी रात रोड़रोज में कार सवार को बीच सड़क लिटा कर पीटा, VIDEO Viral

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद कार सड़क के बीच रुक ही हुई है और उसके पीछे एक काले रंग की गाड़ी है । सफेद रंग की गाड़ी से दो युवक उतरते हैं और काली गाड़ी से युवक को निकालकर सड़क पर लिटा लिटा कर बुरी तरह पीट रहे हैं ।

Live RoadRage : गुरुग्राम की सड़कों पर लोग गाड़ियां चलाते वक्त इतने गुस्से में चलते हैं कि किसी के साथ भी मारपीट करने को उतारु हो जाते हैं । ताजा मामला गुरुग्राम के Golf Course Road पर सेक्टर 42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास का है जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।

बीच सड़क गाड़ी रोककर पीटा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद कार सड़क के बीच रुक ही हुई है और उसके पीछे एक काले रंग की गाड़ी है । सफेद रंग की गाड़ी से दो युवक उतरते हैं और काली गाड़ी से युवक को निकालकर सड़क पर लिटा लिटा कर बुरी तरह पीट रहे हैं । इसी बीच सफेद गाड़ी से एक युवती भी उतर कर आती है जो अपने साथियों को रोकने का प्रयास करती है ।

आधी रात सड़क पर गुंडागर्दी

वैसे तो गुरुग्राम में गुंडागर्दी की बहुत सी घटनाएं सामने आती है लेकिन ये घटना आधी रात की बताई जा रही है जब सड़कों पर ट्रैफिक भी ना के बराबर है । सोशल मीडया X पर एक @Aashi5797 नाम के हैंडल से ये वीडियो पोस्ट करके लिखा हुआ है ‘फुल गुंडागर्दी ऑन रोड़ इन गुरुग्राम सेक्टर 42’ ।

मारपीट की वजह साफ नहीं

वीडियो पोस्ट करने वाले ने अपनी पोस्ट में मारपीट की वजह साफ नहीं लिखी है । हालांकि जिस कार चालक ने इस घटना की वीडियो बनाई वो भी पिटते हुए युवक को बचाने के लिए जरा भी नहीं रुका केवल कुछ सेकेंड की वीडियो बनाई और मौके से निकल लिया ।

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

हालांकि इस घटना की अभी तक गुरुग्राम पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन जब गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होनें बताया कि ये वीडियो गुरुग्राम पुलिस की संज्ञान में आया है । पुलिस पीडित की जानकारी जुटाने में लगी है जैसे ही पीडित के बारे में कोई जानकारी मिलेगी तुरंत ही मामले में एक्शन लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!